जालंधर,25 अगस्त। शहर के ग्रीन मॉडल टाउन इलाके से देर रात दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई। जानकारी के अनुसार विनय मंदिर के पास शनिवार रात एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में Zomato के डिलीवरी ब्वॉय की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसके साथी की टांग टूट गई। मृतक युवक रामामंडी का रहने वाला बताया जा रहा है।
मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार टक्कर के बाद कार चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। यह कार बड़े कपड़ा व्यापारी छाबड़ा कलेक्शन के मालिक के 25 वर्षीय बेटे ध्रुव की बताई जा रही है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हादसे के समय गाड़ी कौन चला रहा था।
थाना-6 के एसएचओ अजेब सिंह ने बताया कि कार की रफ्तार बहुत तेज थी, जिस कारण यह हादसा हुआ। वहीं ताजा जानकारी सामने आई है कि छाबड़ा कलेक्शन और मृतक Zomato डिलीवरी ब्वॉय के परिवार का समझौता हो गया है।



