नडाला, 5 नवंबर | जालंधर-अमृतसर नेशनल हाईवे पर गांव दयालपुर बराड़ अस्पताल के पास अज्ञात वाहन ने एक्टिवा पर जा रहे पति-पत्नी को टक्कर मार दी।
टक्कर के बाद गाड़ी आगे जा रहे व्यक्ति पर पलट गई, जिससे एक्टिवा चालक और राहगीर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक्टिवा पर पीछे बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उनके परिवार वालों ने उन्हें इलाज के लिए पहले जालंधर के अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में उन्हें नवांशहर के एक अस्पताल में ले जाया गया।
थाना सुभानपुर की पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कपूरथला के सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। मृतकों की पहचान 56 वर्षीय विजय कुमार पुत्र बिशन लाल और उनकी 50 वर्षीय पत्नी वीना कुमारी निवासी ब्लड डोनर कॉलोनी, सलोह रोड, नवांशहर के रूप में हुई है। जबकि दूसरे मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।



