लुधियाना, 13 नवंबर। लुधियाना-फिरोजपुर मुख्य मार्ग स्थित हवेली के पास दर्दनाक हादसा हो गया। यहां सड़क हादसे में दो जिगरी सहेलियों की एक साथ मौत हो गई। मृतकों की पहचान हुसनप्रीत कौर (18) पुत्री गुरदयाल सिंह और उसकी सहेली मनवीर कौर (17) पुत्री हरमीत सिंह निवासी गांव पामल के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक दोनों दाखा के जीटीबी कॉलेज में बीएससी कंप्यूटर कोर्स कर रहे थे और कॉलेज से छुट्टी के बाद जब एक्टिवा पर गांव जा रहे थे तो हवेली के पास पहुंचे तो मोगा की तरफ से एक स्कॉर्पियो गाड़ी आ रही थी साइड ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने के बाद दाखा पुलिस मौके पर पहुंची और घायल लड़कियों को लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।



