गुरदासपुर,2 मार्च। पंजाब से नशे को खत्म करने के मकसद से पंजाब पुलिस पूरे पंजाब में अलग-अलग जगहों पर स्टिंग ऑपरेशन चला रही है। इस दौरान नशे के लिए कुख्यात गांवों व मोहल्लों में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस मौके पर एसएसपी गुरदासपुर ने कहा कि लोगों को भी पुलिस का सहयोग करना चाहिए। अगर कोई नशा बेचता है या करता है तो उसकी सूचना पुलिस को दी जाए। उन्होंने कहा कि सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।



