Saturday, June 20, 2026
No menu items!
Google search engine

पंजाब में कल से बदलेगा सरकारी दफ्तरों का समय, सुबह 7.30 बजे से दोपहर 2 बजे तक खुलेंगे दफ्तर

Spread the News

चंडीगढ़। 2 मई से सरकारी दफ्तरों के समय में बदलाव होगा। सरकारी नोटिफिकेशन के अनुसार, पंजाब सरकार के सभी कार्यालयों के साथ-साथ पंजाब सिविल सचिवालय, मिनी सचिवालय, पुलिस मुख्यालय और चंडीगढ़ में स्थित अन्य सरकारी विभाग, बोर्डो एवं कार्पोरेशन के दफ्तर सुबह 7:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक खुलेंगे।

दफ्तरों के लिए समय बदलने की यह व्यवस्था 15 जुलाई तक लागू रहेगी। सरकार की ओर से इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इसके मुताबिक पूरे राज्य में सरकारी दफ्तरों का समय एक जैसा ही रहेगा। सरकार ने यह फैसला गर्मी के मौसम में बिजली की संभावित कमी से निपटने के लिए लिया है।

राज्य सरकार ने सभी विभागों को कार्यालयों को तैयार रखने के निर्देश जारी किए हैं, ताकि आम लोगों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। सरकार की ओर से लोगों से भी अपील की गई है कि वे अपने काम के लिए सरकारी दफ्तरों में समय से पहुंचें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments