Sunday, April 12, 2026
No menu items!
Google search engine

10 से 13 फरवरी तक आंधी-तूफान और भारी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

Spread the News

नई दिल्ली/ चंडीगढ़ 10 फरवरी।  आने वाले दिनों में नया पश्चिमी विक्षोभ मौसम का मिजाज बदल सकता है। आईएमडी का अनुमान है कि हिमालय क्षेत्र में 10 से 12 फरवरी तक बारिश हो सकती है। इसके चलते दिल्ली, यूपी से लेकर पंजाब, राजस्थान, बिहार और झारखंड के मौसम में बदलाव हो सकता है। इस दौरान तेज हवाएं और भारी बारिश हो सकती है।

स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिणी राजस्थान और पूर्वी बांग्लादेश के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इससे तेज तूफान आने की आशंका है। आने वाले दिनों में अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में गरज के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।

8 राज्यों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तर पूर्वी राज्यों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन रहा है। इन राज्यों में भारी बारिश हो रही है। सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में भी बर्फबारी की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा कि 11 से 15 फरवरी तक पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मिजोरम, असम, नागालैंड और मेघालय में भारी बारिश जारी रहने की संभावना है। इन राज्यों में बिजली गिरने की भी भविष्यवाणी की गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments