अमृतसर। दशमेश नगर रोड सोही फार्म के पास बाइक सवार तीन नकाबपोश पिस्तौल के बल पर डिलीवरी ब्वाय से 4700 रुपए और 22 पार्सल छीनकर फरार हो गए। पीड़ित दिलप्रीत सिंह निवासी मरहाणा ने बताया कि वह डेढ़ माह से कोरिअर कंपनी ई-कॉम एक्सप्रेस प्राइवेट लिमिटेड पंडोरी गोला तरनतारन में नौकरी करता है। 6 अगस्त को अपने कार्यालय से 50 पार्सल लेकर अलग-अलग गांवों के इलाकों में डिलीवरी करके गांव गहरी मंडी से दशमेश नगर को आ रहा था कि शाम 4 बजे सोही फार्म नजदीक पार्सल देने के लिए रुका तो उसके पीछे से बाइक पर तीन नकाबपोश आए और उसका रास्ता रोक लिया।
पिस्तौल दिखाते उसे जान से मारने की धमकी दी। उसके पास से 4700 रुपए और 22 पार्सल, जिसकी कीमत 7500 रुपए बनती है छीनकर फरार हो गए। जांच अधिकारी एएसआई नछतर सिंह ने बताया कि दिलप्रीत सिंह के बयान दर्ज कर तीन अज्ञात लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जिस रास्ते से लुटेरे फरार हुए हैं, उन जगहों के 15 सीसीटीवी कैमरे चेक किए हैं, लेकिन लुटेरों का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है।



