Tuesday, April 14, 2026
No menu items!
Google search engine

सच के खिलाफ आवाज़ उठाने वालों को मौत के घाट उतार दिया जाता हैः सरपंच चरण कौर

Spread the News

चंडीगढ़। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की मां सरपंच चरण कौर रविवार को गांव मूसे में अपने घर पर प्रशंसकों से बात करते वक्त नाराज हो गईं। उन्होंने कहा कि सिद्धू की मौत को करीब 8 महीने बीत चुके हैं लेकिन अभी तक इंसाफ नहीं मिला है।
उन्होंने कहा कि जब मैं सिद्धू मूसेवाला को याद करती हूं तो मेरा दिल बागी बन सबको उनके अंजाम तक पहुंचा देना चाहता है। चरण कौर ने कहा कि उनका परिवार सरकारी तंत्र के आगे बेबस हो गया है। पंजाब में आप सरकार बादलों की तरह है।
सुबह वे निर्णय लेते हैं, शाम को वे अपना निर्णय वापस लेते हैं। आज पंजाब के हालात यह हो गए हैं कि सच के खिलाफ आवाज उठाने वालों को मौत के घाट उतार दिया जाता है।
माता चरण कौर ने सिद्धू मूसेवाला की सुरक्षा लीक होने की जानकारी देने वाले पत्रकार का भी नाम लिया। माता चरण कौर ने कहा कि ऐसा जघन्य कृत्य करने वाले दोषियों के खिलाफ सरकार सख्त कार्रवाई नहीं कर रही है।
बेटे की मौत के बाद भी गांव जवाहरके में सिद्धू मूसेवाला की गोली लगने से मौत की पोस्ट सबसे पहले उसी शख्स ने शेयर की थी। माता चरण कौर के मुताबिक सरकार को कई सबूत दिए जा चुके हैं लेकिन आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
माता चरण कौर ने कहा कि सिद्धू के पिता बलकोर सिंह भारत जोड़ो या्त्रा पर इसलिए गए थे क्योंकि परिवार हर तरफ से निराश था। सिद्धू की मौत के बाद भी न्याय नहीं मिल रहा है।

टैग्सपंजाबिधु मूसेवाला

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments