Wednesday, April 15, 2026
No menu items!
Google search engine

नीची जाति के नाम भेद जो करते है, अकेले में तन से तन लगाते हैँ लोग।

Spread the News
होठों से होंठ मिलाते हैँ लोग*
***********

जिन हाथों से पानी नहीं पीते है लोग,
हवस मे होंठ से होंठ मिलाते है लोग।

नीची जाति के नाम भेद जो करते है,
अकेले में तन से तन लगाते हैँ लोग।

भीड़ मे साथ अक्सर जो रहें छोड़ते,
मौकापरस्ती में शीश झुकाते है लोग।

भरी महफिल मे ऑंखें फेरने वाले,
तन्हाई में झट नजरें मिलाते हैं लोग।

सामने अतिश्योक्ति पुल बाँधने वाले,
पीठ पीछे खरी खौटी सुनाते है लोग।

शान ए शौकत में रत जो मनसीरत,
अवसरोचित फायदा उठाते हैँ लोग।
***********
सुखविन्द्र सिंह मनसीरत 
खेड़ी राओ वाली (कैंथल)
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments