Saturday, June 20, 2026
No menu items!
Google search engine

लुधियाना में चोरों के हौंसले बुलंद ! जज की कोठी को बनाया निशाना, कीमती सामान किया चोरी

Spread the News

लुधियाना, 11 अक्टूबर | पंजाब के लुधियाना में चोरी की वारदातें दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही हैं। चोरों ने पुलिस कमिश्नर के घर से करीब 500 मीटर दूर एक जज के घर को निशाना बनाया। आपको बता दें कि जिस जगह पर यह चोरी हुई है वहां कई प्रशासनिक अधिकारियों और जजों के घर हैं। पाश इलाके में चोरी की वारदातों से लोगों में काफी डर का माहौल है।

लुटेरों ने घर से कीमती सामान चुरा लिया। चोर घर के पिछले गेट का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुए। एसएसए नगर निवासी कुमार सौरव ने थाना डिवीजन नंबर 8 पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि 9 अक्टूबर को वह किसी काम से कोठी नंबर 169 के मुख्य गेट से दाखिल हुए थे। उसने देखा कि घर के पिछले गेट का दरवाजा खुला हुआ है। किसी अज्ञात व्यक्ति ने ताला तोड़ दिया है।

लुटेरों ने घर से 43 इंच की एलसीडी, 12 लेडीज ब्रांड की घड़ियां, एक आईफोन 6एस, एक आईफोन 7, एक मोबाइल ब्रांड ओप्पो, दो सिलेंडर, दो जोड़ी चांदी की गिट्टे, एक जोड़ी चांदी की पायल और बर्तन चुरा लिए। घर का सारा सामान बिखरा हुआ था।

इस मामले में पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस घर के आसपास के सीसीटीवी खंगालने में जुटी है। मामले की जांच एएसआई विनोद कुमार कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments