Sunday, April 19, 2026
No menu items!
Google search engine

रामनाथ धीर एड संस शेलर में चोरों ने की चोरी की घटना, 80 नग चोरी

Spread the News

सुल्तानपुर लोधी, 12 मार्च (धीर) सुल्तानपुर लोधी लोहियां चुंगी स्थित राम नाथ धीर एड संस शेलर में बीती रात चोरों द्वारा चोरी करने का समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी देते हुए एमडी मुकेश धीर, अशोक धीर, करण धीर ने बताया कि बीती रात अज्ञात चोरों ने शेलर के पीछे से दो जगह से दीवार तोड़ कर चोरी की घटना को अंजाम दिया. उन्होंने बताया कि जब हमने सुबह आकर सामान चेक किया तो उसमें से 80 नग चावल चोरी हो चुके थे. इस संबंध में थाना सुल्तानपुर लोधी को सूचित किया गया। उन्होंने पुलिस प्रशासन से चोर गिरोह के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है.
मौके पर पहुंचे एएसआई हरभजन सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments