मुम्बई। इन दिनों बॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस लिस्ट में सनी देओल की ‘गदर 2’, शाहरुख खान की ‘जवान’, रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ सहित कई फिल्में शामिल है। ऐसे में इन फिल्मों में कई नई जोड़ियां भी नजर आने वाली हैं। तो चलिए आज बॉलीवुड की उन जोड़ियों के बारे में बात करते हैं जो पहली बार पर्दे पर साथ नजर आने वाली हैं।
इन अपकमिंग फिल्मों में पहली बार साथ नजर आने वाली इन जोड़ियों को पर्दे पर देखने के लिए ऑडियंस काफी उत्साहित है। बता दें, इन नई जोड़ियों की उम्र में काफी फासला है। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि इनकी केमिस्ट्री पर्दे पर क्या रंग दिखाती है।
इस लिस्ट की शुरुआत 25 अगस्त को रिलीज होने जा रही फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ से करते हैं। ये फिल्म आयुष्मान खुराना और नुसरत भरुचा की हिट फिल्म ‘ड्रीम गर्ल’ की सीक्वल है। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे पहली बार साथ नजर आने वाले हैं। बता दें, आयुष्मान खुराना उम्र में अनन्या से 14 साल बड़े हैं।
साउथ की जानी -मानी एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना इन दिनों बॉलीवुड में पैर जमाने में जुटी हुई हैं। ये एक्ट्रेस अब तक दो हिंदी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। अब रश्मिका एक्टर रणबीर कपूर संग ‘एनिमल’ में नजर आने वाली हैं। ये जोड़ी पहली बार पर्दे पर साथ दिखेगी और फैंस दोनों की केमिस्ट्री देखने के लिए काफी उत्साहित हैं।
शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ 7 सितंबर को थिएटर्स में रिलीज के लिए तैयार है। इस फिल्म में किंग खान पहली बार साउथ की एक्ट्रेस नयनतारा संग स्क्रीन शेयर करते नजर आने वाले हैं। बता दें, शाहरुख खान और नयनतारा की उम्र में 19 साल का बड़ा फासला है।
अब बात करते हैं शाहिद कपूर और कृति सेनन की अनटाइटल्ड फिल्म की। शाहिद और कृति पहली बार एक रोबोट पर आधारित लव स्टोरी में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के टाइटल की अबतक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन ये फिल्म इस साल अक्टूबर में रिलीज होने वाली है।



