अबोहर । यहां की जम्मू बस्ती में शादी में दहेज की मांग को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते कार्यक्रम स्थल का माहौल गर्म हो गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर बरसाना शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। इस बीच बारात को बेरंग लौटना पड़ा।
उधर, लड़की के भाई नसीब का आरोप है कि लड़के वाले दहेज की मांग करने लगे, इसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया. लड़कों ने हंगामा किया और उसे और उसकी दादी लक्ष्मी को घायल कर दिया, जिन्हें यहां के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं थाना प्रभारी परमजीत कंबोज से बात करने पर उन्होंने कहा कि उनके पास इस तरह की शिकायत मिली है. मामले की जांच की जा रही है, जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
जानकारी के अनुसार फाजिल्का निवासी राहुल की शादी जम्मू बस्ती में रहने वाले रमेश कुमार की बेटी के साथ तय हुई थी. बारात शादी के लिए पहुंची और बाराती खुशी से नाच रहे थे। शादी की रस्म भी हो चुकी थी, लेकिन जब दुल्हन के विदा होने का समय आया तो लड़के वाले दहेज मांगने लगे, जिसे लेकर दोनों के बीच झगड़ा होने लगा। इसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। डीजे फट गया।



