Saturday, April 18, 2026
No menu items!
Google search engine

एक सिलसिला है जो थमता ही नहीं……बेटी की आबरू खतरे में होने की आशंका पर शव के 20 टुकड़े किए और फिर…..

Spread the News

गाजियाबाद। खोड़ा थाना क्षेत्र में रिक्शा चालक ने बेटी की आबरू खतरे में होने की आशंका पर पत्नी के प्रेमी की निर्मम हत्या की थी। उसने गड़ासे से पहला वार व्यक्ति की गर्दन पर किया और तब तक ताबड़तोड़ वार करता रहा जब तक कि उसका सिर धड़ से अलग नहीं हो गया। उसके बाद उसने शव के 20 टुकड़े किए। यह बातें उसने पुलिस व न्यायालय के सामने कबूल की है। उसे हत्या करने का कोई पछतावा नहीं है। पुलिस ने रविवार को उसे जेल भेज दिया है।

पुलिस ने शनिवार रात में हत्यारोपित रिक्शा चालक से गहनता से पूछताछ की। उसने कहा कि उसे पता था कि उसकी पत्नी का युवक से संबंध है। चार बच्चों के परिवार को बचाए रखने के लिए उसने उसके संबंध को मजबूरन स्वीकार कर लिया था। करीब एक माह पहले वह कुछ दिनों के लिए गांव गया था। वापस लौटा तो उसकी बेटी ने बताया कि घर में आने वाले अंकल (पत्नी का प्रेमी) ने बहन के पैर पर चाय गिरा दी थी।

बहन के साथ गलत हरकत करने की कोशिश रहा था। इससे उसके सब्र का बांध टूट गया। उसने चाय से जली बेटी को उपचार के लिए दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया। उसे लगा कि युवक उसके परिवार को बर्बाद कर देगा। इस डर से उसने तय कर लिया कि वह उसकी हत्या कर देगा।

योजना के तहत पत्नी से कहकर बृहस्पतिवार को उसे घर बुलाया। पत्नी एक बेटी के साथ अस्पताल में भर्ती बेटी की देखभाल के लिए गई। रात में करीब दो बजे सोते समय उसकी गड़ासे से काटकर हत्या कर दी। गड़ासे व चाकू से उसके शव के 20 टुकड़े किए। उन्हें पहले से खरीदकर लाई गईं बड़ी-बड़ी पन्नियों में भरा। उसके बाद चार बोरियों में भरा। ठेला पर लादकर करीब तीन सौ मीटर दूर सिंचाई विभाग की जमीन पर एकत्रित कूड़े के ढेर में फेंक दिया।

मृतक कोटपुतली, राजस्थान का रहने वाला था। उसका मोबाइल नहीं मिला है। उसका पता से संबंधित कोई दस्तावेज भी नहीं मिला है। इससे उसके घर व स्वजन की जानकारी करने के लिए खाेड़ा थाना पुलिस ने वहां की पुलिस से संपर्क किया है। पुलिस ने हत्यारोपित की पत्नी व बच्चों से भी पूछताछ की लेकिन उनकी संलिप्तता नहीं मिली।

डीएनए परीक्षण भी होगा

मृतक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उसके स्वजन के न मिलने के कारण रविवार को उसके शव का पोस्टमार्टम नहीं हुआ। उम्मीद है कि सोमवार को उसके शव का पोस्टमार्टम होगा। पुलिस डीएनए परीक्षण भी कराएगी। उसका फिंगर प्रिंट आदि का नमूना भी लिया जाए, ताकि भविष्य में जांच के दौरान उसकी मदद ली जा सके।हत्यारोपित ने पुलिस को बताया कि रात में शव को ठिकाने लगाने के बाद वह घर आया। उसने रात में ही गद्दा, चादर, कंबल व बेड धुला। कमरे की धुलाई की। पुलिस ने इन चीजों को कब्जे में लिया है। उसने पूरी तरह से हत्या के साक्ष्य मिटाने की कोशिश की। गनीमत रही कि शनिवार को मृतक का शव मिल गया। हत्यारोपित पकड़ लिया गया। यदि शव दो-तीन दिन बाद मिलता तो शायद उसकी शिनाख्त करना पुलिस के लिए चुनौती बनती।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments