बाबा नानक जी की शिक्षाओं में एक रब की इबादत व उसकी बंदगी की शिक्षा महत्वपूर्ण : अनवर अमृतसरी
जालंधर , 25 नवंबर। जानकारी के अनुसार पंजाब के जिला जालंधर में मौजूद मिलाप चौक पर सिख कौंसिल व अन्य जत्थेबंदियों द्वारा गुरपर्व के अवसर पर एक भव्य समागम का आयोजन किया गया। जिस में शहर की विभिन्न सामाजिक, राजनैतिक और सिख जत्थेबंदियों ने शिरकत कर जहां अपना योगदान डाला वहीं विशेष रूप से जमात ए सलमानी ट्रस्ट के पंजाब चेयरमैन श्री आबिद हसन सलमानी एवं उनके साथियों ने शिरकत कर फल का लंगर लगाया।
मीडिया से बात चीत के दौरान श्री सलमानी ने कहा की वो गुरपर्व के इस विशेष अवसर पर हर साल हाज़री लगा कर संगत की सेवा करते हैँ, और उन्हें लगता है की श्री गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं में अमन- शांति और भाईचारे की शिक्षाएं मौजूद हैँ जो सब की हमेशा अगुवाई करती हैँ।
श्री अमृतसरी ने कहा की श्री गुरु नानक देव जी किसी एक विशेष समुदाय के लिए नहीं बल्कि सभी समुदाय के रहनुमा हैँ। समय की मांग है की उन की ज़िंदगी को हम अपने जीवन में उतारे क्युकि ज़िंदगी में एक रब की इबादत और उस की बंदगी की जो शिक्षा है वो बहुत ही महत्वपूर्ण है।
समागम में पहुंचने वालों में पंजाब प्रधान हाजी आबिद हसन सलमानी, ज़िला प्रधान शहज़ाद सलमानी, कैशियर गय्यूर सलमानी, जनरल सेक्रेट्री तनवीर सलमानी , इरशाद सलमानी, वसीम सलमानी, सरफ़राज़ सलमानी, सलमान सलमानी, तंजीम सलमानी , साहिल सलमानी, शिरोमणी अकाली दल के ज़िला प्रधान कुलवंत सिंह मंनन व अन्य के नाम ज़िक्र योग हैँ।






