जालंधर, 6 नवंबर | आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद बड़े विवाद में फंसे जालंधर के मशहूर कुल्हड़ पिज्जा कपल सोशल मीडिया पर वापस लौट आए हैं। गुरप्रीत कौर ने एक वीडियो जारी कर इस मुश्किल घड़ी में साथ देने के लिए सभी का शुक्रिया अदा किया है। इसके साथ ही कपल ने अपने नवजात बच्चे की झलक भी दिखाई है। उन्होंने यह भी कहा है कि वह दिवाली के मौके पर अपने बच्चे का चेहरा दिखाएंगे।
‘कुल्हड़ पिज्जा कपल’ ने इससे पहले भी एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में गुरप्रीत कौर करवाचौथ की रस्म निभाती नजर आईं। दरअसल, हाल ही में इस कपल के वायरल हुए प्राइवेट वीडियो की हर तरफ निंदा हुई, लेकिन अब दोनों की नई शुरुआत को हर कोई सलाम कर रहा है।
आपको बता दें कि कुछ दिन पहले कुल्लड़ पिज्जा दंपति अपने छोटे बच्चे के साथ श्री दरबार साहिब में माथा टेकने गए थे। जिसकी तस्वीर उन्होंने अपने फैन के साथ भी शेयर की। यहां बता दें कि अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद इस जोड़े को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया था। इस आपत्तिजनक वीडियो को लीक करने वाली लड़की को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. वहीं मामले की जांच अभी भी जारी है।



