ग्रेटर नोएडा। जानकारी के मुताबिक एक मस्जिद में इला चैरिटेबल ट्रस्ट की संस्थापक विद्वान, सामाजिक कार्यकर्ता शानदार वक्ता की जानिब से रमजान उल मुबारक के शुभ अवसर पर रोजा इफ़्तार कराया गया। साथ ही विधवाओं, यतीमों एवं मिसकीनो में राशन किट तकसीम प्रोजेक्ट भी शुरू हो गया है जो ऐसे ही इंशाअल्लाह पूरे रमज़ान रहेगा। इस की जानकरारी डॉकटर इला मिश्रा ने दी। इला मिश्रा ने कहा कि रमजान के पवित्र महीने का उद्देशय ही अपने अंदर तकवा,परहेजगारी पैदा करने के साथ साथ दूसरों के काम आना है।



