Saturday, April 11, 2026
No menu items!
Google search engine

आशिक के साथ मिल कर पत्नी ने पति को भयानक करंट दे कर उतारा मौत के घाट

Spread the News

लुधियाना, 15 नवंबर | अवैध संबंध में बाधक बने व्यक्ति की पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या कर दी। आरोपियों ने दिवाली के दिन वारदात को अंजाम दिया था। जब सभी लोग पटाखे जला रहे थे तो आरोपी ने उसे करंट लगा दिया, जिससे उसकी चीखने की आवाज पटाखों में दब गई।

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। इस मामले में पुलिस ने विनोद के भाई हिमाचल प्रदेश के बद्दी जिला निवासी मनोज राम की शिकायत पर विनोद की पत्नी रंजीता देवी और उसके प्रेमी गोपाल कुमार के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने दोनों को इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

मनोज कुमार की शिकायत के मुताबिक, उनके भाई विनोद की शादी 2003 में आरोपी रंजीता से हुई थी। दोनों भोला कॉलोनी इलाके में रहते थे। इसी बीच रंजीता का गोपाल से प्रेम संबंध हो गया। इसकी जानकारी विनोद को हो गई, जिससे वह छह माह तक परेशान रहा। विनोद ने इस बारे में अपने भाई से भी बात की ताकि वह रंजीता को समझा सके। दिवाली की रात इसी बात को लेकर विनोद और रंजीता में फिर झगड़ा हुआ।

इसी बीच रंजीता ने आरोपी गोपाल कुमार को बुला लिया और तीनों के बीच बहस होने लगी। इसके बाद आरोपियों ने करंट लगाकर विनोद की हत्या कर दी। आरोपियों ने घटना को दिवाली की रात अंजाम दिया ताकि विनोद की चीख की आवाज पटाखों में दबा दी जाए। टिब्बा थाने के SHO लवदीप सिंह ने बताया कि आरोपियों को इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments