चंडीगढ़, 30 दिसंबर | उत्तर भारत कोहरे की आगोश में है। दिन में कोहरा छाने से कड़ाके की ठंड महसूस हो रही है। कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित हुआ है। कोहरे के कारण शुक्रवार को चंडीगढ़ से 14 और अमृतसर से चार उड़ानें रद्द कर दी गईं, जबकि शनिवार सुबह 9 बजे से पहले की चार उड़ानें भी रद्द कर दी गईं।
पंजाब में अमृतसर, लुधियाना, पटियाला और बठिंडा में शुक्रवार को ठंडा दिन रहा। मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार को पंजाब के कई शहरों में कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया है और अगले दो दिनों के लिए कोहरे का भी अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने शनिवार के लिए घने कोहरे का रेड अलर्ट, रविवार के लिए ऑरेंज अलर्ट और 1 और 2 जनवरी 2024 के लिए घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है।
दूसरी ओर, अमृतसर, चंडीगढ़ और नई दिल्ली से 250 घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें प्रभावित हुईं और कुछ में तीन घंटे तक की देरी हुई। पंजाब से दिल्ली आने-जाने वाली 125 ट्रेनों के साथ भी यही हुआ। शुक्रवार को कुछ ट्रेनें 12 घंटे की देरी से चलीं।




