होशियारपुर, 9 सितम्बर। पूरे भारत में प्रसिद्धी प्राप्त सत्गुरू रविदास जी महाराज चरणों से स्पर्श करने वाले इतिहासिक स्थान श्री चरणछोह गंगा खुरालगढ़़ साहिब का प्रबन्ध आजकल विवादों के घेरे में है। चाहे समय समय पर विवादों में रहने के कारण कई बार संगतों को निराशा का सामना करना पड़ा, पर हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुई राष्ट्रीय कैशियर रह चुके अमित की चिट्ठी ने हलचल मचा दी है।
देश-विदेश तक की संगतों तक पहुंची इस चिट्ठी में अमित की ओर से प्रबन्धक कमेटी से पिछले सालों का हिसाब पूछने तथा कमेटी की ओर से कोई हिसाब पेश न करने का ज़िकर भी किया गया है जिसने संसार स्तर की संगतों के मध्य हिसाब-किताब में हो रहे गबन पर शक को गहरा कर दिया है।
ज़िक्रयोग है कि प्रबन्धों तथा हिसाब किताब को लेकर प्रबन्धकों के बीच में कई बार लड़ाई झगड़ा होने की भी खबरें आई। पिछले कई दहाकों के दौरान गुरू घर में दो गुटों के दरमियान हुये झगड़े में पर्चे भी दर्ज हुये, जमानतें भी हुई और अदालत में केस भी चल रहे हैं। पिछले समय से यहा की प्रबन्धक कमेटी के आपसी विवाद काफी चर्चा में हैं।



