Friday, April 17, 2026
No menu items!
Google search engine

शकील को आउट देने में अंपायर से हुई गलती? पाकिस्तान ने सीरीज गंवाकर भुगता खामियाजा

Spread the News

पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेली गई दूसरे टेस्ट मुकाबले में इंग्लैंड ने 26 रनों से हराकर सीरीज में 2-0 से बढ़त बना ली है। इस जीत के साथ इंग्लैंड ने सीरीज भी अपने नाम कर ली है। पाकिस्तान के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज सऊद शकील दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में 94 रन बनाकर आउट हुए। मार्क वुड की गेंद पर ओली पोप ने कैच लपककर सऊद शकील को वापस भेजा। सऊद शकील के आउट होते ही पाकिस्तान की टीम को सीरीज गंवानी पड़ी।

सऊद शकील के विकेट पर बबाल सा मच गया। दरअसल रिप्ले में देखने पर ऐसा लग रहा था कि गेंद ओली पोप के दस्ताने से पहले मैदान पर लग गई थी। इसके बाद पाकिस्तान की पूरी टीम 328 रनों पर सिमट गई। शकील आउट थे या नॉट आउट, इस पर बहस छिड़ी हुई है। इतना ही नहीं इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइक अथर्टन ने कमेंट्री के दौरान कहा कि आप इस पर बहर कर सकते हैं कि ग्लव्स गेंद पर थे, लेकिन गेंद ग्लव्स के अंदर शायद नहीं थे, गेंद शायद जमीन पर लग गई थी। शकील का विकेट पाकिस्तान के लिए काफी महंगा साबित हुआ। सऊद अपना शतक भी पूरा नहीं कर सके।

इंग्लैंड ने इस मैच की पहली पारी में 281 रन बनाए, जवाब में पाकिस्तान ने पहली पारी में 202 रन ही बनाए। इंग्लैंड की टीम दूसरी पारी में 275 रनों सिमट गई। पाकिस्तान को जीत के लिए 355 रनों का टारगेट मिला। सऊद जब तक क्रीज पर थे, ऐसा लग रहा था कि वो पाकिस्तान को जीत दिला देंगे। लेकिन उनके आउट होते ही पाकिस्तान का सारा खेल बिगड़ गया। इंग्लैंड की ओर से दूसरी पारी में मार्क वुड ने 4, ऑली रॉबिंसन ने 2 और जेम्स एंडरसन ने 2 विकेट चटकाए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments