Saturday, April 18, 2026
No menu items!
Google search engine

तिरंगा मेरे देश की है शान दोस्तों- हिंदुस्तान की है आन – बान दोस्तों…

Spread the News

तिरंगा मेरे देश की है शान दोस्तों।
हिंदुस्तान की है आन-बान दोस्तों।

देशभक्तों ने थी जिंदगियाँ वार दी,
जिंदगी की खुशियाँ भी नौसार दी,
बलिदान दे बढ़ाया हैं मान दोस्तों।
हिंदुस्तान की है आन-बान् दोस्तों।

परवानों के लाल लहू से रंगा हुआ,
दीवानों की दीवानगी में मंढा हुआ,
होना नहीं चाहिए अपमान दोस्तों।
हिंदुस्तान की है आन-बान दोस्तों।

हरा,सफेद, केसरी भरे तीन रंग है,
अशोक चक्र सजा मध्य में संग है,
अनेकता में एकता की खान दोस्तों।
हिंदुस्तान की है आन-बान दोस्तों।

झंडा भारत देश का कहीं नहीं झुके,
आगे बढ़ता भारत कभी नहीं रुके,
विश्व -पटल पर बढे़ सम्मान दोस्तों।
हिंदुस्तान की है आन-बान दोस्तों।

शहीदों की शहादत में सना हुआ,
शूरवीरों की गाथा से है भरा हुआ,
मनसीरत की है जिंद जान दोस्तों।
हिंदुस्तान की है आन- बान दोस्तों।

तिरंगा मेरे देश की है शान दोस्तों।
हिंदुस्तान की है आन – बान दोस्तों।
*********
सुखविंद सिंह मनसीरत
खेड़ी राओ वाली (कैथल)

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments