Saturday, April 11, 2026
No menu items!
Google search engine

भारत में बॉयकॉट करने की तेज मांगों के दरमियान दुबई के बुर्ज खलीफा पर दिखाया जाएगा फिल्म पठान का ट्रेलर

Spread the News

नई दिल्ली/मुंबई । शाह रुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान को जहां भारत में बॉयकॉट करने की मांग तेज हो रही है। वहीं, इस फिल्म को लेकर नई खबर आई है कि अब इस फिल्म के ट्रेलर को दुबई की बुर्ज खलीफा बिल्डिंग पर दिखाया जाएगा। शाह रुख खान की फिल्म पठान बेशरम रंग गाने के रिलीज होने के साथ ही विवादों में आ गई थी। कई लोगों ने इस फिल्म को बॉयकॉट की मांग की थी। वहीं, इस फिल्म में सेंसर बोर्ड ने भी कई बदलाव करने के सुझाव दिए हैं। 10 जनवरी को रिलीज हुये फिल्म के ट्रेलर को लेकर अब खबर आई है कि इसे विश्व की सबसे ऊंची इमारत दुबई के बुर्ज खलीफा पर दिखाया जाएगा। फिल्म पठान में शाह रुख खान के अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की अहम भूमिका है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments