Saturday, April 11, 2026
No menu items!
Google search engine

घटिया पुर्जों की वजह से हुआ था भयावह विमान हादसा- सनसनीखेज़ खुलासा

Spread the News

नई दिल्ली/ अहमदाबाद, 13 जून। गुजरात के अहमदाबाद में हुए भयावह विमान हादसे के बाद बोइंग 787 ड्रीमलाइनर एक बार फिर विवादों के घेरे में आ गया है। हादसे में 265 लोगों की जान जाने के बाद, अब इस अत्याधुनिक माने जाने वाले विमान की सुरक्षा और विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। बोइंग का यह विमान जो लंदन के लिए रवाना होने वाला था, टेकऑफ के कुछ ही मिनटों बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अब विमान की पुरानी तकनीकी गड़बड़ियों और कंपनियों द्वारा अनदेखी की गई रिपोर्ट्स को दोबारा खंगाला जा रहा है।

पहले से परेशान कर रहे थे ड्रीमलाइनर के तकनीकी दोष

एविएशन ट्रैकिंग पोर्टल “एयरो इनसाइड” के मुताबिक, ड्रीमलाइनर में इंजन लीकेज, कैबिन प्रेशर ड्रॉप, फ्लैप फेल्योर, लैंडिंग गियर में खराबी, और ऑक्सीजन सिस्टम जैसी समस्याएं पहले भी रिपोर्ट की गई हैं। एयर इंडिया के बेड़े में शामिल इन विमानों को लेकर पिछले 10 वर्षों में 30 से अधिक बार तकनीकी आपात स्थितियां उत्पन्न हुई हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments