Friday, April 10, 2026
No menu items!
Google search engine

कलाकार को मंच और मंच पर मिला सम्मान कलाकार की प्रतिभा का सबसे बेहतरीन किरदार होता है — रितु वर्मा ।

Spread the News

अंतरराष्ट्रीय फ़िल्म फेस्टिवल 2025 , गोवा में रितु वर्मा को मिला बेहतरीन अदाकारा अवार्ड ।

गुरुग्राम,28  अपैल। ( यतीश शर्मा ) यूनिवर्सल फ़िल्म मेकर कौंसल एवं नव कर्नाटका फ़िल्म एकडेमी द्वारा गोवा में फ़िल्म में किरदारों को लेकर अंतरराष्ट्रीय फ़िल्म फेस्टिवल 2025 अवार्ड का आयोजन किया गया जिसमें पंजाबी फिल्म ” चल कनेडा चल ” में अपनी कला की प्रतिभा दिखाती हुई रितु वर्मा को बॉलीवुड एवं साउथ फिल्मों के मशहूर अदाकार सुमन तलवार व अदाकार जगदीश प्रताप भंडारी उर्फ केशव ( पुष्पा , पुष्पा 2 ) ने बेहतरीन अदाकारा के रूप में अवार्ड से सम्मानित किया। रितु वर्मा ने अवार्ड लेते हुए कहा कलाकार को मंच और मंच पर मिला सम्मान कलाकार की अदाकारी का सबसे बेहतरीन किरदार होता है । इस अवार्ड शो में फ़िल्म ” उषा की उड़ान ” को भी शामिल किया गया जिसका निर्देशन व बतौर समाज सेविका का किरदार भी निभाया था । जिसमे बेस्ट प्रोड्यूसर का अवार्ड वीरेन दवे जी को दिया गया ।
रितु वर्मा ने बताया उन्हें बचपन से ही संगीत और फिल्मों का शोंक रहा है । जब स्कूल व कालेज में उन्हें प्रोग्राम आदि में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिला तो उनकी प्रतिभा को खूब सराहा गया और सम्मानित भी किया गया । उन्होंने बतलाया कि उन्हें एक्टिंग की दुनिया मे पहला ब्रेक ” सावधान इंडिया ” में बतौर सहायक कलाकार के रूप में मिला । इससे पहले भी वो कई प्रोग्रामो में मशहूर अदाकारा परिणीति चोपड़ा , ईशा कोपिकर , तपसा पन्नू आदि कई हस्तियों से वो सम्मानित हो चुकी हैं । और कई अवार्ड ले चुकी हैं ।
रितु वर्मा ने गोवा में आयोजित अंतरराष्ट्रीय फ़िल्म फेस्टिवल 2025 में बेहतरीन अदाकारा अवार्ड के लिए ” चल कनेडा चल ” के निदेशक कमल प्रोथी , यूनिवर्सल फ़िल्म मेकर कौंसल के प्रधान डॉ एम. ए. , मुमिगट्टी , भारतीय सिनेमा कला परिषद के चेयरमैन रमेश जुगलान , भारतीय सिनेमा अदाकार सुमन तलवार , पुष्पा , पुष्पा 2 फेम जगदीश प्रताप भंडारी उर्फ (केशव ) जी तथा वहां उपस्थित सभी कलाकारों का तहे दिल से आभार व्यक्त करती हूं जिन्होंने मुझे इस सम्मान से नवाजा और यहाँ पर आये अलग अलग स्टेट के सभी माननीय कलाकार , निर्देशक , प्रोड्यूसर को भी उनके द्वारा किये गए कार्य को लेकर मीले अवार्ड के लिये बधाई देती हूं ।
इस समारोह में सेलिब्रिटी गेस्ट सुमन तलवार , सम्मानित गेस्ट चंद्रकांत ( बाबू ) केवलकर पूर्व उप मुख्यमंत्री गोवा , विनोदा पेलिंकर पूर्व मंत्री गोवा अम्बति मधु मोहन कृष्णा प्रधान आंध्र प्रदेश फ़िल्म चेम्बर ऑफ कमर्स आदि गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments