मालेरकोटला,27 अगस्त। दारुल उलूम मालेरकोटला पंजाब के छात्र हाफ़िज़ मुहम्मद सुफ़ियान ने पवित्र कुरान को पूरा किया और दारुल उलूम के एक अन्य छात्र मुहम्मद मेहताब ने एक मजलिस में पवित्र कुरान के बीस पारे सुनाने का सोभागय् प्राप्त किया। इस अवसर पर मुफ्ती अब्दुल मलिक कासमी अध्यक्ष जमीयत उलमा जिला संगरूर एवं मोहतमिम दारुल उलूम मालेरकोटला की ओर से एक समागम का आयोजन किया गया और छात्रों और उनके शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
मुफ्ती अब्दुल मलिक कासमी ने कहा कि यह हमारे लिए बहुत खुशी की बात है कि पिछले कुछ वर्षों में दारुल उलूम मालेरकोटला से कई छात्रों ने पवित्र कुरान को हिफ्ज एवं नाजरा मुकम्मल किया है और कुछ छात्र प्रमुख मदरसों में अपनी आगे की शिक्षा जारी रख हुए हैं। आपने कहा कि एक मुसलमान का पवित्र कुरान से जुड़ाव इस दुनिया और आखिरत की सफलता की गारंटी है। मुफ्ती अब्दुल मलिक कासमी ने दारुल उलूम मालेरकोटला के शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की और दारुल उलूम के मंच से शैक्षिक प्रयास जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।
कारी मुहम्मद खुर्शीद उस्ताद मदरसा हिफ्जुल-कुरान जमालपुरा मालेरकोटला ने विशेष अतिथि के रूप में भाग लिया और कारी मुहम्मद आकिब और मदरसे के अन्य शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि शिक्षकों और छात्रों की कड़ी मेहनत का यह सफर जारी रहेगा और मदरसा की शिक्षा व्यवस्था मजबूत होगी।



