होशियारपुर। यहां से एक दुखद खबर सामने आई है। होशियारपुर के बद्दोवाल गांव में भारी बारिश के कारण घर की छत गिरने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान महेंद्र सिंह के रूप में हुई है, जिनकी उम्र करीब 75 साल बताई जा रही है।
मृतक महेंद्र सिंह के बेटे हरजीत सिंह ने बताया कि कल रात वह काम से आया और अपने पिता को रोटी दी। रोटी खाकर वह कमरे में सो गया लेकिन जब अगली सुबह उठा तो उसके घर की छत गिरी हुई थी और उसके पिता की मृत्यु हो चुकी थी। ग्रामीणों ने बताया कि मलबे में दबने से महिंदर सिंह की मौत हो गयी है और घर की हालत भी जर्जर हो गयी है और परिवार मजदूरी कर घर चलाता है। उन्होंने सरकार से हरजीत को आर्थिक सहायता देने की अपील की है।



