Sunday, August 2, 2026
No menu items!
Google search engine

इस्लाम के प्रसार में महिलाओं की भूमिका को भुलाया नहीं जा सकता

Spread the News

मुफ्ती मुहम्मद आरिफ लुधियानवी संयोजक जमीयत उलमा हरियाणा -पंजाब

लुधियाना,4 जुलाई। हाजी मुहम्मद फुरकान खज़ानची जमीयत उलेमा लुधियाना और अन्य जमीयत कार्यकर्ताओं के प्रयासों से शहर के वीआईपी क्षेत्र एल बिलाल बीआरएस नगर लुधियाना में एक सामाजिक सुधार( इसलाहे मुआशरा) कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र की महिलाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया और इस मौके पर जमीयत उलेमा हरियाणा और पंजाब के संयोजक मुफ्ती मुहम्मद आरिफ लुधियानवी ने संबोधन किया।मुफ्ती मुहम्मद आरिफ लुधियानवी मुफ्ती ए शहर लुधियाना व अध्यक्ष जमीयत उलमा लुधियाना  ने अपने एक घंटे के भाषण में इस्लाम में महिलाओं के धार्मिक संघर्ष पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महिलाओं ने इस्लाम के प्रचार और प्रसार में बहुत महत्वपूर्ण और आवश्यक भूमिका निभाई है।

पवित्र कुरान में जिन महिलाओं के ईमान और चरित्र को एक उदाहरण और मॉडल के रूप में प्रस्तुत किया गया है, उनमें फिरौन की पत्नी हज़रत आसिया का भी उल्लेख किया गया है,  जिस ने समय के बादशाह के हर तरह के ज़ुल्म और जबर से गुज़र कर अल्लाह तआला व उस के पैगंबर हजरत मूसा पर ईमान कायम रखा।

मुफ्ती मुहम्मद इनाम कासमी जमीयत उलेमा लुधियाना के उपाध्यक्ष ने संवाददाता से बातचीत के दौरान कहा कि जमीयत उलेमा लुधियाना के तत्वावधान में इंदिरा कॉलोनी, बाड़े वाल रोड और रूपनगर में ऐसे दो और कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहां मुफ्ती अब्दुल आखिर कासमी इमाम और खतीब मोहम्मदी मस्जिद यूनिवर्सिटी किचलू नगर और मुफ्ती मुजतबा सुब्हानी देवबंदी महासचिव दीनी तालीमी बोर्ड जमियत उलेमा लुधियाना के खिताबात हुए। उनहोंने ने यह भी बताया कि जमियत उलमा लुधियाना की जुलाई की मासिक बैठक ईदारा तामीरे मिल्लत मुन्ना सिंह नगर और छावनी मोहल्ला निकट घंटाघर स्टेशन रोड लुधियाना में 10 जुलाई गुरुवार के दिन फज्र की नमाज  के बाद होगी।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments