Friday, April 17, 2026
No menu items!
Google search engine

जालंधर: पिस्तौल के बल पर दुकानदार से 21 हजार की नकदी लेकर लुटेरा फरार

Spread the News

जालंधर, 11 दिसंबर जालंधर में लूट की वारदातों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। ताजा मामला शहर के सोढल गेट के पास मथुरा नगर से सामने आया है। जहां तड़के बाइक सवार अपराधी हथियार के बल पर जनरल स्टोर के मालिक से नकदी लेकर फरार हो गये।

मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित दुकानदार विनोद कुमार ने बताया कि उन्होंने सुबह 6.40 बजे दुकान खोली थी। इसी बीच सुबह 7.10 बजे बाइक पर सवार दो लोग बंदूक की नोंक पर दुकान में घुस आए। इसी बीच उक्त लुटेरे गोली मारने की धमकी देकर नकदी की मांग करने लगे।

पीड़ित विनोद कुमार ने बताया कि देर रात कलेक्शन के 19 हजार रुपये थे और आज सुबह उनके पास 2300 रुपये बचे थे। लुटेरे बंदूक की नोक पर सारा कैश लेकर फरार हो गए। इस दौरान लुटेरे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी अपने साथ ले गए। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments