बठिंडा, 7 नवंबर | बठिंडा के रामपुरा फूल से सामाजिक कार्यकर्ता बने लक्खा सिधाना को पुलिस हिरासत में लेने का मामला सामने आया है। स्कूल प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है।
बता दें कि लक्खा सिधाना ने स्थानीय स्कूल प्रशासन पर पंजाबी बोलने पर बच्चों पर जुर्माना लगाने का आरोप लगाया था। यहीं से पूरे मामले ने तूल पकड़ लिया। स्कूल प्रशासन द्वारा पंजाबी बोलने पर जुर्माना लगाने के मामले में बच्चों के अभिभावकों ने भी विरोध जताया।



