Friday, June 19, 2026
No menu items!
Google search engine

उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद निकली प्लेन की खिड़की, करनी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

Spread the News

पोर्टलैंड(अमेरिका), 6 जनवरी | अलास्का एयरलाइंस का बोइंग 737-9 मैक्स विमान शुक्रवार शाम पोर्टलैंड से कैलिफोर्निया के ओंटारियो जा रहा था, जब उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद उसकी एक खिड़की टूट गई। विमान में सवार सभी 171 यात्री और 6 चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं।

विमान को वापस पोर्टलैंड में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। विमान के पायलट ने खिड़की टूटने के बाद तुरंत इमरजेंसी घोषणा की और विमान को सुरक्षित रूप से लैंड करवाया।

विमान में सवार एक यात्री एलिजाबेथ ने बताया कि खिड़की टूटने के बाद विमान में बहुत तेज आवाज आई। आवाज इतनी तेज थी कि ऐसा लग रहा था जैसे उनके कान फट जाएंगे। एक अन्य यात्री कायली रिंकर ने बताया कि प्लेन में सन्नाटा छाया हुआ था। डर की वजह से कोई भी कुछ नहीं कह रहा था।विमान में टूटी हुई खिड़की के कारण बगल की सीट पर बैठे बच्चे की शर्ट भी फट गई और कुछ यात्रियों के फोन भी हवा में उड़ गए।

बोइंग 737 मैक्स विमान की यह घटना एक बार फिर इस विमान के सुरक्षा रिकॉर्ड पर सवाल उठाती है। इस विमान के दो क्रैश में 346 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बाद 2020 में इस विमान की उड़ान पर रोक लगा दी गई थी। 2021 में बोइंग ने इस विमान की मरम्मत करवाई और इसके बाद इसकी उड़ान पर फिर से रोक हटा ली गई थी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments