Friday, April 17, 2026
No menu items!
Google search engine

घर में रखी पिस्टल 10 साल की बच्ची के लिए बनी काल , गोली लगने से हुई मौत

Spread the News

मोगा, 16 नवंबर | लंडे गांव में गोली लगने से 10 साल की बच्ची की मौत की खबर सामने आ रही है। दादा की लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली चलने से बच्ची की मौत हुई है। गोली कैसे चली इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। पुलिस की जांच जारी है। मृतक की पहचान मनरीत कौर के रूप में हुई है, जो 5वीं कक्षा की छात्रा थी।

मृतक मनरीत के पिता करमजीत सिंह ने बताया कि हर दिन की तरह हमने अलमारी में रिवॉल्वर रखी थी। जब मनरीत अपने कपड़े लेने गई तो अलमारी का ताला लगाना भूलकर उसने रिवॉल्वर उठाई और गलती से गोली चल गई, जिससे उसकी मौत हो गई।

थाना सदर के प्रमुख गुरप्रीत सिंह ने बताया कि कल देर रात मोगा के लंडेके गांव की रहने वाली मनरीत कौर की उसके दादा की लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली लगने से मौत हो गई। देर रात अलमारी से कपड़े निकालते समय मनरीत ने रिवॉल्वर निकाल ली, जिससे अचानक गोली चल गई और उसकी मौत हो गई। मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments