Home अन्य Media ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मिच मार्श की वर्लड कप खिताब पर पैर रखने वाली...

ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मिच मार्श की वर्लड कप खिताब पर पैर रखने वाली तस्वीर हो रही वायरल, फैंस दे रहे हेट

Svg%3E
Spread the News

नई दिल्ली, 20 नवंबर | भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप का फाइनल मैच 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया था। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने यह प्रतियोगिता आसानी से जीत ली। भारत ने ऑस्ट्रेलिया के शुरुआती 3 बल्लेबाजों को जल्दी आउट कर दिया, लेकिन बाद में ट्रैविस हेड और मैरेंस लाबुशेन की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने 6वीं बार वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया।

इसी बीच सोशल मीडिया पर एक फोटो तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें ऑस्ट्रेलिया के मिचेल मार्श ट्रॉफी पर पैर रखकर बैठे नजर आ रहे हैं। मिशेल की ये फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। दरअसल, इस तस्वीर को ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस तस्वीर के वायरल होने के बाद भारतीय फैंस काफी नाराज हैं।

कई फैंस ने तो यहां तक ​​कह दिया कि आप इस ट्रॉफी के लायक नहीं हैं और कुछ ने तो उनकी तुलना मेसी से कर दी है क्योंकि जब मेसी ने वर्ल्ड कप का खिताब जीता था तो अगले दिन वह ट्रॉफी के साथ सोते हुए नजर आए थे।