न्यू यार्क। आज कल इंसान काफी बिजी हो गया है। उसके पास अपनों के लिए समय नहीं है। ऐसे में मकानमालिकों को क्या होश कि उनके किराएदार कैसे हैं? जब तक किराया अकाउंट में आ रहा है, वो किराएदारों को देखने तक नहीं जाते। लेकिन आज जिस घटना के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं, उसे जानने के बाद आपके होश उड़ जायेंगे। इस मामले में किराएदार से मिलने गए एक मकानमालिक को हार्ट अटैक आते-आते रह गया। मामला ही कुछ ऐसा है।
मामला यूके से सामने आया है। यहां 9 मार्च को बोल्टन फ्लैट्स में रहने वाले एक पेंशनर की डेड बॉडी उसके घर से मिली। डेड बॉडी कंकाल में बदल चुकी थी। इसका मतलब है कि शख्स की मौत सालों पहले हो गई थी। लेकिन किसी को इस बात की भनक नहीं लगी। हाल ही में जब उसका मकानमालिक घर के गैस सप्लाई के कनेक्शन की जांच करने वहां गया, तब पेंशनर का कंकाल उसे दिखाई दिया।
कंकाल को देखते ही मकानमालिक ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। किराएदार का नाम रोबर्ट अल्टों था। वो मई 2017 में मरा था। ऐसा उसकी बॉडी को देखकर अंदाजा लगाया गया। हालांकि इसकी जांच अभी चल रही है। उसके मकानमालिक के मुताबिक़, जिस फ़्लैट में रोबर्ट रहता था वो हाउसिंग कंपनी बोल्टोन की थी। इसके अंदर में अठारह हजार फ्लैट्स हैं। इसी में से एक में रोबर्ट रेंट पर रहता था।
द मेनचेस्टर इवनिंग न्यूज़ रिपोर्ट्स के मुताबिक़, जब उस फ़्लैट का मकानमालिक गैस के कनेक्शन को चेक करने गया तब उसे कंकाल नजर आया। मकानमालिक के मुताबिक़, बीते 6 साल से लगातार उसे रेंट मिल रहा था। इस वजह से शक नहीं हुआ। हालांकि, आसपास रहने वाले कई लोगों ने बताया कि उन्होंने रोबर्ट को 6 साल से देखा नहीं था। पुलिस ने कंकाल को अपने कब्जे में ले लिया है। अब जांच के बाद साबित हो जाएगा कि असल में रोबर्ट की मौत कब और कैसे हुई?



