Friday, June 12, 2026
No menu items!
Google search engine

भारत के लोगों के दरमियान एकता- अखंडता को मज़बूत करने, एवं भीम राव अम्बेडकर द्वारा बनाये गये संविधानों पर डट कर पहरा देना ही मूल उद्देशयः श्री आज़ाद अली

Spread the News

सर्व समाज फाउंडेशन इंडिया के विस्तार को लेकर उप अध्यक्ष श्री आज़ाद अली ने किया पंजाब का दोैरा

नैशनल ह्यूूमन राईटस सोशल जस्टिस फ्रंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सीनियर जर्नलिस्ट मोैलाना अनवर अमृसतरी, कासमी, नदवी फाउंडेशन द्वारा सम्मानित

नई दिल्ली। सर्व समाज फाउंडेशन इंडिया के उप अध्यक्ष श्री आज़ाद अली ने अपने पंजाब दोैरे के दोैरान नैशनल ह्यूूमन राईटस सोशल जस्टिस फ्रंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सीनियर जर्नलिस्ट मोैलाना अनवर अमृसतरी, कासमी, नदवी से मुलाकात की। इस अवसर पर पंजाब टाईमज़ न्यूज़ को जानकारी देते हुए उन्होने कहा कि उन के पंजाब दोैरे का उद्देश्य जहां सर्व समाज फाउंडेशन इंडिया की सरगरमियों को विस्तार देकर यहां भी उस की शाखाओं को मज़बूत करना है वहीं सीनियर जर्नलिस्ट मोैलाना अनवर अमृसतरी को उन के समाज के प्रति कार्यों के लिए विशेष रूप से सम्मानित करना भी है।

श्री आज़ाद ने कहा कि सर्व समाज फाउंडेशन इंडिया हमेशा से ही जन कलयाण एवं जनता की सेवा, उनकी समस्याओं के निवारण एवं प्रशासनिक अधिकारियों से ताल मेल बना कर जनता ओैर उनके बीच एक पुल का काम करता है। सर्व समाज फाउंडेशन इंडिया ने हमेशा भारत के लोगों के दरमियान एकता- अखंडता को मज़बूत करने, एवं भीम राव अम्बेडकर द्वारा बनाये गये संविधानों पर डट कर पहरा देने का काम किया है।

Svg%3E

सीनियर जर्नलिस्ट मोैलाना अनवर अमृसतरी, कासमी, नदवी से मुलाकात के दोैरान राष्ट्रीय उप अध्यक्ष श्री आज़ाद साहब 

वहीं मोैलाना अनवर अमृतसरी ने सर्व समाज फाउंडेशन इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष ई.आर नासिर अली शाह जी एवं राष्ट्रीय उप अध्यक्ष श्री आज़ाद साहब का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि उन्होने सर्व समाज फाउंडेशन इंडिया द्वारा  जो सम्मान दिया है उस के लिए मेैं हमेशा उनका आभारी रहूंगा ओैर पूरी मेहनत एवं ईमानदारी ओैर लगन के साथ सर्व समाज फाउंडेशन इंडिया के बेनर तले जनहित में जारी काम करते हुए इस के विस्तार का प्रयत्न करता रहूंगा। इस अवसर पर नैशनल ह्यूमन राईटस सोशल जस्टिस फ्रंट की महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्षा रिज़वाना जालंधरी, मुहम्मद अनीस जी, तबस्सुम व अन्य मोैजूद थे।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments