जालंधर ,23 अप्रैल। जालंधर के इनडोर स्टेडियम जिला स्तरीय में 17वीं कुंग-फू-वुशु मार्शल आर्ट चैंपियनशिप में द लैंडमार्क स्कूल के छात्रों ने भाग लिया। इसमें स्कूल के बच्चे नवजोत, मन्नतरूप कौर और विराज सिंह ने गोल्ड मेडल जीता। अरमान कुमार, कर्मनवीर सिंह, एकमनूर सिंह, अमृत कौर और नवनीत कौर ने चांदी का मेडल जीतकर स्कूल और क्षेत्र का नाम रोशन किया।
इस अवसर पर स्कूल की प्रिंसीपल सोनम शर्मा ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को बधाई दी और बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया और आश्वासन दिया कि भविष्य में भी ऐसे खेल आयोजित होते रहेंगे, विजेताओं और प्रशिक्षकों का स्कूल पहुंचने पर बहुत प्रफुलता से स्वागत किया गया।



