Friday, April 17, 2026
No menu items!
Google search engine

सरहदी गांव में घुसने की कोशिश कर रहे घुसपैठिए को बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स ने उतारा मोैत के घाट

Spread the News

तरनतारन। पंजाब में बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) ने भारतीय सीमा में दाखिल हुए पाकिस्तानी नागरिक को मार गिराया है। वह तरनतारन के सरहदी गांव थेहकलां में घुसने की कोशिश कर रहा था। BSF के अधिकारियों ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पाक रेंजर्स से भी संपर्क साधा जा रहा है, मामले के बाद अभी पाकिस्तान से कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है।

BSF की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार यह घटना शुक्रवार सुबह की है। तरनतारन बॉर्डर पर गश्त कर रहे BSF के जवानों को पाकिस्तान की तरफ से हलचल देखने को मिली। जिसके बाद BSF के जवानों ने मोर्चा संभाला। तभी एक व्यक्ति पाकिस्तान की तरफ से भारतीय सीमा में दाखिल हुआ।

जवानों ने वॉर्निंग देते हुए पाक घुसपैठिए को लौट जाने के लिए कहा। लेकिन जब वह नहीं रुका और उसने फैंसिंग की तरफ आना जारी रखा तो BSF जवानों को सतर्कता व नियमों अनुसार घुसपैठिए को न्यूट्रलाइज (मारना) करना पड़ा।BSF की तरफ से शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। घुसपैठिए की पहचान की जा रही है। वहीं पाक रेंजर्स के साथ भी इसे लेकर संपर्क साधा जा रहा है। पाकिस्तान की तरफ से अभी तक इस बारे में कोई जवाब नहीं मिला।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments