यूपी, 28 फरवरी। यूपी के महोबा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां पति-पत्नी खाना खाने के बाद एक साथ सोने चले गये। पति ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और दोनों एक साथ बिस्तर पर लेट गये। कुछ देर बाद दोनों सो गये। लेकिन सुबह अचानक पत्नी जोर-जोर से चिल्लाने लगी। जैसे ही पति ने पत्नी की चीख सुनी तो उसकी आंख खुल गई। लेकिन उसके सामने का मंजर भयानक था। दरअसल, जब पति की आंख खुली तो उसके पास एक नागिन लेटी हुई थी। अपनी पत्नी की हालत देखकर शख्स उसे अस्पताल ले गया।
एक सांप ने एक खुशहाल परिवार पर दुख ला दिया। बिस्तर पर सो रहे पति-पत्नी के बीच अचानक एक सांप आ गया और पत्नी को डस लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। सुबह-सुबह जब पति की आंख खुली तो पास में सांप और पत्नी को दर्द से कराहता देख उसके होश उड़ गए। उसे समझ नहीं आ रहा था कि सांप ने उसकी ही पत्नी को क्यों काटा है। वह अपनी पत्नी को अस्पताल ले गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 28 वर्षीय महिला की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया। वहीं उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
यह हैरान कर देने वाली घटना सदर तहसील के टीकामऊ गांव की है। वहीं रहने वाला प्रमोद अपनी 28 वर्षीय पत्नी पुष्पा के साथ खुशी-खुशी अपना जीवन व्यतीत कर रहा था। लेकिन बीती रात एक सांप की जिंदगी में घुसपैठ से परिवार की खुशियां तबाह हो गईं। प्रमोद बताते हैं कि रात में खाना खाने के बाद सभी लोग अपने-अपने बिस्तर पर सो रहे थे। वह भी अपनी पत्नी पुष्पा के साथ बिस्तर पर सो रहा था। इस बीच सांप कब और कैसे उनके बिस्तर में घुस गया, यह किसी को नहीं पता।
पूरी रात पति-पत्नी के बीच सांप पड़ा रहा और सुबह अचानक पत्नी चिल्लाने लगी। जब पति की आंख खुली तो पास ही एक सांप अपना शिकार फैलाए बैठा था। सांप के काटने से पत्नी को दर्द से चिल्लाता देख पति तुरंत उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गया। जहां सुबह 4 से 8 बजे तक इलाज के बाद पुष्पा की मौत हो गई। चार घंटे के इलाज के बाद आखिरकार पत्नी की मौत हो गई।
पति प्रमोद का कहना है कि यह उसकी समझ से परे है कि उसके बंद कमरे में सांप कैसे आया और उसने केवल उसकी पत्नी को ही क्यों काटा, जबकि वह भी अपनी पत्नी के साथ बिस्तर पर सो रहा था। हालाँकि, महिला की मौत ने उसके पति और परिवार को अनसुलझे सवालों के बीच उलझा दिया है। महिला की मौत से उसके दो बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम कराया। लेकिन महिला की मौत एक अनसुलझा रहस्य बनी हुई है।



