Wednesday, June 10, 2026
No menu items!
Google search engine

शराब पीने से रोकने पर पति ने दुपट्टे से गला घोंटकर पत्नी का किया कत्ल

Spread the News

पटियाला, 17 अक्टूबर | सब-डवीजन पातड़ा के अंतर्गत आने वाले कस्बे शुतराणा निवासी एक महिला की उसके पति द्वारा हत्या करने का मामला सामने आया है।

दोपहर करीब चार बजे हुई इस घटना का पता चलने पर डीएसपी पातड़ा इंद्रपाल सिंह चौहान और शुतराणा पुलिस चौकी प्रभारी इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लेकर शव को कब्जे में लिया।

जानकारी के अनुसार शुतराणा गांव के तुगोपति निवासी कालू राम शराब पीने का आदी था, जिसके चलते उसकी पत्नी उषा रानी अक्सर शराब को लेकर झगड़ा करती थी, जिसके चलते दोपहर को दोनों में झगड़ा हो गया और दोपहर बाद 4 बजे कालू राम ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी उषा रानी (35 वर्ष) की दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी और मौके से भाग गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments