Saturday, April 18, 2026
No menu items!
Google search engine

हैवानियत की इंतिहा-आठवीं की छात्रा को घर से उठा ले गए दरिंदे, 4 दिन बंधक बनाकर किया गैंगरेप

Spread the News

नई दिल्ली,18 जूलाई। उत्तर प्रदेश के बदायूं से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर चार दरिंदे एक नाबालिग छात्रा को सोते हुए घर से उठाकर ले गए। उसका अपहरण कर आरोपियों ने बंधक बनाकर उसे हवस का शिकार बनाया। चारों ने बारी-बारी कर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वो बच्ची को छोड़कर फरार हो गए।

जानिए पूरा मामला 
जानकारी के मुताबिक, एक पिता ने तहरीर देते हुए बताया कि उनकी बेटी जो आठवीं कक्षा में पढ़ती है, उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ है। पिता ने बताया कि उनकी 13 वर्षीय बेटी नौ जुलाई की सुबह बेटी चारपाई पर नहीं थी। आहट होने पर बाहर देखा तो बाइक सवार दो युवक उसे बेसुध अवस्था में अपहरण कर ले जा रहे थे। उनका पीछा किया, मगर पकड़ नहीं सका। पिता ने कहा कि उन्होंने दो आरोपियों को पहचान लिया था, उनके घर गए तो उनके घर पर ताला लगा हुआ था। बच्ची की तलाश की लेकिन, कही नही मिली।

बंधक बनाकर किया दुष्कर्म 
पिता ने बताया कि 13 जुलाई के दिन बेटी सहसवान के अकबराबाद चौराहे पर डरी-सहमी मिली। पिता उसे घर लेकर आ गए। वो काफी डरी सहमी हुई थी तो पिता ने उसकी मानसिक स्थिति सामान्य होने का इंतजार किया। इसके बाद बच्ची ने उन्हें सारी आपबीती बताई। उसने बताया कि नौ जुलाई की सुबह आंख खुली तो चारों आरोपित उसके चारों ओर खड़े थे। सभी ने एक कमरे में बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। बचने के लिए चीखती तो आरोपी नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर देते थे। होश आने पर उससे दोबारा दुष्कर्म करते, फिर कमरे में बंदकर चले जाते थे। इसके बाद पिता ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो, बंधक बनाने की धारा में प्राथमिकी लिखी और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments