पंजाब की विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक हस्तियों ने किया शोक व्यक्त
अमृतसर , 24 नवंबर । पत्रकार कुमार सोनी के पिता उर्दू पत्रकारिता के भीष्म पितामह वरिष्ठ लेखक , विद्वान, कलम के धनी वरिष्ठ पत्रकार ओम प्रकाश सोनी का रस्म चौथा व उठाला शुक्रवार को दोपहर 1 से 2 बजे तक श्री दुर्गियाना कम्युनिटी हाल हाथी गेट में हुआ ।
इस अवसर पर पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री डा. बलदेव राज चावला, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बलबीर सिंह बब्बी पहलवान, अश्वनी सोनी, भाजपा नेता संजय शर्मा, मोहित महाजन, जिला अटार्नी प्रमोद कुमार शर्मा, डिंपल पंडित, राजीव अनेजा, रविकांत मरवाहा, संदीप सरीन, विजय ढींगरा, राजपाल शर्मा, विनीत सरीन, बोबी सरीन, एडवोकेट वंश कपूर, शिवा सरीन, वरिष्ठ पत्रकार संजय गर्ग, अनिल शर्मा, ममता देवगण, विपिन राणा,शिवा शर्मा , कमल कोहली, रमेश सफर, मोहिंदर पाल गुप्ता, अभिलाष कपूर, कुलभूषण पाठक, शिवानी हांडा, पल्लवी सोनी, राहुल सोनी, अश्वनी जोशी, नवदीप रतन सहित विभिन्न संस्थाओ के नेताओ ने दिवंगत श्री सोनी के चित्र पर पुष्प भेंट कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
वहीँ इस अवसर पर सीनियर जर्नलिस्ट एवं नैशनल ह्यूमन राइट्स सोशल जस्टिस फ्रंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंजाब के प्रसिद्ध नौजवान आलिम ए दीन मौलाना अनवर अमृतसरी ने गहरा दुख प्रकट करते हुए इसे साहित्य की दुनिया का बहुत बड़ा नुकसान क़रार दिया है। उनकी अदबी एवं पत्रकारिता के मैदान में सेवाओं को हमेशा याद रखा जायेगा।



