Home अन्य Media अमृतसर: बैंक में पैसे जमा कराने गए फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी को...

अमृतसर: बैंक में पैसे जमा कराने गए फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी को बीच रास्ते में लूटा

Svg%3E
Spread the News

अमृतसर, 6 दिसम्बर | एक फाइनेंस कंपनी से धोखाधड़ी कर हजारों रुपये की लूट का मामला सामने आया है। मोहल्ला बोहर निवासी कमल कुमार नारायणगढ़ छेहरटा में एक फाइनेंस कंपनी में रिकवरी का काम करता है। वह गांव छिड्डन से वसूली के पैसे लेकर अड्डा खासा बैंक पैसे जमा करवाने गया था।

बैंक बंद होने के कारण वह गांव खुरमानिया से गांव बोपाराय खुर्द जा रहा था, रास्ते में दो युवकों ने अपनी बिना नंबर की मोटरसाइकिल सामने खड़ी कर दी और पिस्तौल से फायर कर बैग, मोबाइल फोन और पर्स छीनकर फरार हो गए। थाना लोपोके पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।