लुधियाना, 17 मई। शहर में एक युवक को शराब के ठेके पर जाना उस समय भारी पड़ गया, जब उसके साथ बड़ी घटना घट गई। थाना जोधेवाल की पुलिस ने शराब के ठेके के बाहर मारपीट करने वाले 5 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जांच अधिकारी थानेदार जसपाल सिंह ने बताया कि पुलिस को शिकायतकर्ता भीष्म डल वासी मोहल्ला गुरु नानक नगर ने शिकायत दर्ज करवाई है।
शिकायतकर्ता ने बताया कि वह राहो रोड गहलेवाल के पास शराब के ठेके पर शराब लेने गया था और उसके बाद वहां उसकी एक लड़के के साथ बहस बाजी हो गई। जब वह वापस जाने लगा तो कार सवार 5 युवकों ने हथियार के साथ उसकी मारपीट की।
इसके बाद उक्त आरोपी अपनी गाड़ी में फरार हो गए। जांच अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी प्रिंस मेहता, रवि, काका, राज और एलिश वासी सुभाष नगर के खिलाफ मामला दर्ज करके जान शुरू कर दी गई है।



