फरीदकोट, 5 फरवरी। जिला पुलिस के सीआईए स्टाफ ने कार सवार तीन युवकों को 32 बोर के 2 देसी पिस्तौल और चार कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान अनीश निवासी चंडीगढ़, रविंदर सिंह निवासी रूपनगर और जशनजीत सिंह निवासी खरड़ के रूप में हुई है। पुलिस ने इन युवकों के खिलाफ थाना सदर कोटकपूरा में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
जानकारी के अनुसार सीआईए स्टाफ के एएसआई परमिंदर सिंह के नेतृत्व में पुलिस पार्टी ने गश्त व चेकिंग के दौरान गांव सिवियां के पास स्विफ्ट कार में सवार इन तीन लोगों को शक के आधार पर गिरफ्तार किया और तलाशी लेने पर अनीश उर्फ हनी बॉक्सर के पास से 32 बोर की देसी पिस्तौल और चार कारतूस बरामद किए।
रविंदर सिंह उर्फ रवि के पास से 32 बोर की एक देसी पिस्तौल बरामद की गई है। जिसके आधार पर पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मामले में एसपी जसमीत सिंह ने बताया कि तीनों आरोपी चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों के रहने वाले हैं और मृतक पुलिसकर्मी के बेटे अनीश उर्फ हनी बॉक्सर के खिलाफ लड़ाई-झगड़े के मामले दर्ज हैं। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि ये आरोपी फरीदकोट इलाके में क्यों घूम रहे थे, इसके पीछे क्या मंशा थी, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।



