Sunday, April 12, 2026
No menu items!
Google search engine

हिंदू मुस्लिम एकता, धार्मिक नफ़रत को ख़त्म करने समेत विभिन्न मुद्दों पर आधारित रहा जमियत उलमा ए हिन्द का सम्मेलनः मुफ़्ती वसीम अकरम क़ासमी

Spread the News

जमियत उलमा ए हिन्द की मज्लिस ए मुन्तज़िमा का मुम्बई में तीन रोज़ा महा सम्मेलन सम्पन्न

हरियाणा राज्य को  पंजाब से अलग करने की मांग पर विस्तार से की गई चर्चा

मुम्बई। देश की सबसे प्रसिद्ध सामाजिक संस्था “जमियत उलमा ए हिन्द” का तीन रोज़ा इज़्लास देश के सबसे मशहूर शहर मुम्बई में 19,20,21 मई 2023 को प्रारम्भ हुआ था ।जिस में जहां देश भर से आए लोगों ने शिरकत की वहीं पंजाब प्रदेश से भी बड़ी मात्रा में लोग शिरकत के लिए पहुँचे। जानकारी के अनुसार प्रोग्राम देश में बढ़ रहे आपसी इख़्तिलाफ़ और धार्मिक नफ़रत को ख़त्म करने के लिए, हिंदू मुस्लिम एकता को बढ़ावा देने के लिए क्या क्या उपाए किए जा सकते हैं उनको बताने के लिए था। यह जानकारी पंजाब टाईमज़ न्यूज़ के संवाददाता से बातचीत करते हुए श्री मुफ्ती वसीम अकरम कासमी ने दी।
आज पंजाब के सभी लोग प्रोग्राम से फ़ारिग हो कर अपने अपने घरों को वापस लोट रहे हैं। प्रोग्राम में हरियाणा राज्य को मुत्ताहिदा पंजाब से अलग करने की भी माँग की गई। इस प्रोग्राम में पंजाब जमियत के सदर हज़रत मुफ़्ती ख़लील साहब क़ासमी ने अपने सभी ज़िलों के सुदूर के साथ शिरकत की। जिन में क़ारी ख़ुर्शीद साहब शेरवानी, सदर जमियत उलमा मोहाली, मुफ़्ती वसीम अकरम क़ासमी, सदर जमियत उलमा संगरूर, क़ारी गय्यूर साहब, सदर जमियत उलमा लुधियाना, मौलाना अमानुल्ला मज़ाहिरी साहब, सदर जमियत उलमा जालंधर, मज़हर आलम ,यासीन अली, व अन्य भी शामिल रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments