कौम दी सांझ मिशन पंजाब के बैनर तले पंजाब के मुस्लिम नेता विभिन्न मुद्दों पर एक साझा मंच पर आए
हमें अपने एक प्रांतीय नेता के नेतृत्व में एक कार्य योजना तैयार करनी है और काम करना हैःदिलबर खान बादशाहपुर
नई दिल्ली/खन्ना 31 जनवरी (प्रेस विज्ञप्ति) श्री दिलबर खान बादशाहपुर के नेतृत्व में कौम दी सांझ मिशन पंजाब के बैनर तले एक भव्य जनसभा का आयोजन किया गया। जिसमें पंजाब की सभी राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं के पदाधिकारियों ने भाग लिया।
इस अवसर पर बैठक में विशेष रूप से पहुंचे नैशनल ह्यूमन राईटस सोशल जस्टिस फरंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार, युवा धार्मिक विद्वान, मौलाना अनवर अमृतसरी, कासमी, नदवी ने कहा कि आज देश की आजादी को 75 वर्ष बीतने जा रहे हैं, लेकिन मुस्लिम राष्ट्र की समस्याओं का समाधान आज तक नहीं हो पाया है। हमें एक विशिष्ट कार्य योजना तैयार करने और इन ज्वलंत मुद्दों के खिलाफ जल्दी और सख्ती से एक कार्य योजना तैयार कर के एक प्रांतीय नेता चुनने की आवश्यकता है।
अगर हम आज भी जाति और धर्म को मानकर एक दूसरे का अपमान करते रहेंगे तो हम कभी तरक्की नहीं कर पाएंगे। हम एक ऐसी कोैम हैं जो कल तक दूसरों की समस्याओं को हल करते थे, लेकिन दुर्भाग्य से आज हम अपनी समस्याओं के समाधान के लिए भीख माँगने को मजबूर हैं।
मौलाना अमृतसरी नेकौम दी सांझ मिशन पंजाब के रहनुमा और मुस्लिम नेता श्री दिलबर खान के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि हम कदम से कदम मिलाकर उनके विचारों पर पहरा देंगे।



