Saturday, April 18, 2026
No menu items!
Google search engine

ट्यूशन के लिए घर से निकला बच्चा रास्ते में हो गया लापता-परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल

Spread the News

अमृतसर,13 मार्च। अमृतसर के छेहरटा अंतर्गत भल्ला कॉलोनी इलाके से हर सिमरन सिंह नाम के बच्चे के लापता होने का मामला सामने आया है, हर सिमरन सिंह ट्यूशन के लिए घर से निकला था और साइकिल पर ट्यूशन सेंटर जा रहा था। कि ट्यूशन के लिए जाते समय रास्ते में सिमरन की तस्वीरें सी सी टी वी कैमरे में दिखाई दे रही हैं। जब  ट्यूशन से वह घर नहीं पहुंचा तो ट्यूशन सैंटर पर फोन करके उसकी मैडम से पूछा गया। तो मैडम ने कहा कि वह आज ट्यूशन पर आया ही नहीं।यह सुन कर  परिवार के लोग परेशान हो गए और उन्होंने गली-गली में हरसिमरन सिंह को ढूंढना शुरू कर दिया।

जिसके बाद परिवार के लोग हरसिमरन सिंह की तलाश करने लगे, लेकिन 24 घंटे बाद भी बच्चे के गायब होने से इलाके में सनसनी का माहौल है। परिवार के सदस्यों ने सिमरन सिंह का पता लगाने के लिए अपना नंबर भी जारी किया है और कहा है कि जिस किसी को भी उनके बच्चे के बारे में जानकारी हो वह उनसे संपर्क करें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments