Home अन्य Media मुख्यमंत्री ने 27 दिसंबर को मातमी बिगुल बजाने का निर्णय लिया वापस

मुख्यमंत्री ने 27 दिसंबर को मातमी बिगुल बजाने का निर्णय लिया वापस

Svg%3E
Spread the News

चंडीगढ़, 24 दिसंबर | मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 27 दिसंबर को श्री फतेहगढ़ साहिब में मातमी बिगुल बजाने का फैसला वापस ले लिया है। उन्होंने ट्वीट कर यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने लिखा कि ”मैं बिल्कुल नहीं चाहता कि पूरी संगत शहादत के इन दिनों में साहिबजादों के बलिदान को श्रद्धांजलि देने के अलावा किसी और विवाद में फंसे। इसलिए, भावनाओं की कद्र करते हुए पंजाब सरकार 27 दिसंबर को श्री फतेहगढ़ साहिब में बिगुल बजाने का अपना फैसला वापस लेती है।

बता दें कि श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने पंजाब सरकार के छोटे साहिबजादों की शहादत के सिलसिले में 27 दिसंबर को शोक बिगुल बजाने वाले फैसले को सिख सिद्धांतों के विरूद्ध बताया था और कहा था कि पंजाब सरकार का यह फैसला सरकार को तत्काल वापस लेते हुए सिख परंपराओं के अनुसार छोटे साहिबजादों की शहादत को श्रद्धांजलि देनी चाहिए।

ज्ञानी रघबीर सिंह ने एक लिखित बयान जारी करते हुए कहा कि मानव जाति के लिए छोटे साहिबजादे और माता गुजरी जी की शहादत के लिए लासानी परोपकार को श्रद्धांजलि देने की पंजाब सरकार की भावना बेशक शुद्ध है लेकिन सिखी सिद्धांतों के उल्ट है ।  साहिबजादों के शहीदी दिवस पर ‘मातमी बिगुल’ बजाने का फैसला लासानी सिखों की शहादत की अवधारणा को ठेस पहुंचाने वाला है, इसलिए सरकार को यह फैसला वापस लेना चाहिए। इसके बाद मुख्यमंत्री ने भी आज ट्वीट कर बताया कि उन्होंने शोक बिगुल बजाने का अपना फैसला वापस ले लिया है।