बरेली(उत्तर प्रदेश), 10 दिसंबर | बरेली के हाईवे पर शनिवार देर रात एक भयानक हादसा हुआ, जब भोजीपुरा पुलिस स्टेशन के पास एक कार पत्थर से टकरा गई। टक्कर के कारण कार में भयानक आग लग गई जिसके चलते अंदर बैठे 8 बारातियों की आग में झुलसने से मौत हो गई है।
जानकारी के अनुसार बाराती बरेली से बहेड़ी लौट रहे थे, तभी नैनिताल हाईवे पर डंपर से टकराने के बाद कार में आग लग गई। फायर ब्रिगेड द्वारा आग बुझाने के प्रयासों के बावजूद, अंदर फंसे लोगों को बचाया नहीं जा सका और उनकी लाशों को टुकड़ों में बाहर निकाला गया।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पांच फुट ऊंची दीवार वाले डिवाइडर के ऊपर से होते हुए दुसरी दिशा से आ रहे डंपर में जा घुसी। प्राथमिक जांच के अनुसार सेंट्रल लॉक की खराबी के कारण, उसमें बैठे लोग कार से निकलने में असमर्थ रहे। आग ने तेजी से वाहन को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे बचने का कोई मौका नहीं बचा। शव पहचान से परे जले हुए थे।
जलती हुई कार को देखकर राहगीरों द्वारा पुलिस को सचेत करने के प्रयासों के बावजूद, सहायता बहुत देर से पहुंची। घटना के कारण हाईवे पर जाम लग गया।



