Sunday, April 19, 2026
No menu items!
Google search engine

अमृतसर: अज्ञात वाहन से भीषण टक्कर के कारण कार नाले में जा गिरी, हादसे में पंजाब पुलिस के हेड कांस्टेबल की हुई मौत

Spread the News

अमृतसर, 12 दिसंबर | यहां एक मनहूस खबर सामने आई है। अमृतसर में एक अज्ञात वाहन की टक्कर से पंजाब पुलिस के एक हेड कांस्टेबल की मौत हो गई, जबकि उनके साथ मौजूद उनके परिवार के अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मृतक गुरदेव सिंह लुधियाना में तैनात थे और तरनतारन के रहने वाले थे।

लवप्रीत सिंह ने बताया कि वह अपने पिता हेड कांस्टेबल गुरदेव सिंह, मां बलजीत कौर और भाई जन्मजीत सिंह के साथ स्विफ्ट कार में अपने गांव आ रहे थे। रास्ते में पीछे से आ रही एक सफेद कार ने उन्हें टक्कर मार दी। कार की रफ्तार इतनी तेज थी, जिससे वह नियंत्रण से बाहर हो गई और कार नाले में जा गिरी। गाड़ी के गिरने से कार में सवार लोगों को गंभीर चोटें आईं। कार चालक रोहित कुमार और गुरदेव सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।

इलाज के दौरान हेड कांस्टेबल गुरदेव सिंह की मौत हो गई। जबकि बाकी के पीड़ित अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं। इस संबंध में खलचियां थाने की पुलिस ने बेटे लवप्रीत सिंह निवासी महल चक, जिला तरनतारन के बयानों पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments